E-Paperhttps://samacharbharat24.online/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorized
राजकीय पॉलिटेक्निक पूरनपुर में अतिथि प्रवक्ताओं के लिए वैकेंसी, 11 जुलाई तक करें आवेदन
राजकीय पॉलिटेक्निक पूरनपुर में अतिथि प्रवक्ताओं के लिए वैकेंसी, 11 जुलाई तक करें आवेदन पूरनपुर (पीलीभीत)। राजकीय पॉलिटेक्निक पूरनपुर "टांडा गुलाबराय" में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि प्रवक्ताओं की भर्ती की अधिसूचना जारी की गई है। संस्थान के प्रधानाचार्य द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल (प्रोडक्शन) विभागों के प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के छात्रों को पढ़ाने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन के लिए मुख्य योग्यताएं और शर्तें में संबंधित ब्रांच से बी-टेक/एम-टेक या एम एस सी (गणित) उत्तीर्ण अभ्यर्थी इसके लिए पात्र हैं। आव इच्छुक उम्मीदवार 11 जुलाई 2026 तक स्वयं संस्थान में उपस्थित होकर या आधिकारिक ई-मेल polypuranpur.govt@yahoo.com के माध्यम से अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.gppuranpur.com पर जा सकते हैं।





