Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
Uncategorized

न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहे भू-माफिया, वृद्धा की जमीन पर कब्जे और दीवार तोड़ने की कोशिश से मचा हड़कंप

न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहे भू-माफिया, वृद्धा की जमीन पर कब्जे और दीवार तोड़ने की कोशिश से मचा हड़कंप

पीलीभीत। तहसील सदर क्षेत्र के गांव पकड़िया नौगवां चक मुस्तकिल बाहर चुंगी में एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला की जमीन पर कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। वृद्धा ने कुछ लोगों पर कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए जमीन हड़पने और दीवार तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़िता ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, गांव पकड़िया नौगवां चक मुस्तकिल बाहर चुंगी निवासी चरनजीत कौर पत्नी स्वर्गीय महेन्द्र सिंह छाबड़ा ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनकी करीब 1000 वर्गगज भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप है कि आरोपी तहसील की एक जांच आख्या का सहारा लेकर जमीन पर अपना दावा जताने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़िता के अनुसार, गाटा संख्या 120क व 120ख स्थित भूमि संक्रमणीय भूमिधर के रूप में उनके एवं अन्य वादियों के नाम दर्ज है। भूमि की पूर्वी और उत्तरी मेड़ पर वर्षों से पक्की दीवार बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पड़ोसी काश्तकारों द्वारा दीवार तोड़ने की कोशिश किए जाने पर वर्ष 2013 में सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट संख्या-02 पीलीभीत में मूलवाद संख्या 439/2013 दायर किया गया था।मामले में कोर्ट ने 15 अक्टूबर 2019 को स्थगन आदेश जारी किया था। इसके बाद 10 मई 2022 को हुए स्थलीय निरीक्षण में पूर्वी और उत्तरी मेड़ पर बनी दीवारों की पुष्टि भी हुई। वहीं 2 मार्च 2023 को न्यायालय ने वाद का निस्तारण करते हुए प्रतिवादियों के खिलाफ स्थाई निषेधाज्ञा का आदेश पारित किया। आदेश में स्पष्ट कहा गया कि वादिनी के गाटा संख्या 120क व 120ख पर शांतिपूर्ण कब्जे में किसी प्रकार का व्यवधान न डाला जाए। इसके बावजूद पीड़िता ने आरोप लगाया कि विपक्षी लगातार दीवार तोड़ने और जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। 80 वर्षीय वृद्धा ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर जमीन को कब्जामुक्त कराने तथा दीवार को सुरक्षित कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!