रास्ता हटाने के विवाद ने लिया खूनी रूप, घर में घुसकर पिता-पुत्र पर धारदार हथियारों से हमला

रास्ता हटाने के विवाद ने लिया खूनी रूप, घर में घुसकर पिता-पुत्र पर धारदार हथियारों से हमला
निकास मार्ग के विवाद में जमकर बवाल, गंभीर घायल बुजुर्ग बरेली रेफर, कई लोगों पर मुकदमे की मांग
पीलीभीत।रास्ता हटाने के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। दबंगो नें घर में घुसकर पिता पुत्र पर धारधार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लें जाया गया। जहाँ से बुजुर्ग की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाँ से हालत में सुधार न होने पर उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। जहाँ इलाज जारी है। मामले में कार्रवाई को लेकर तहरीर पुलिस को दी गई है। जानकारी के अनुसार थाना माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम रूद्रपुर में निकास मार्ग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि रास्ते से ईंट, मिट्टी भरे कट्टे और वाहन हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक पक्ष के कई लोगों ने घर में घुसकर पिता-पुत्र पर धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हालत नाजुक होने पर बरेली रेफर किया गया है।पीड़ित पक्ष की ओर से थाना माधौटांडा में दी गई तहरीर के अनुसार ग्राम रूद्रपुर निवासी विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों ने उनके घर के निकास मार्ग पर ईंट, मिट्टी से भरे कट्टे तथा वाहन खड़े कर रास्ता अवरुद्ध कर रखा था, जिससे आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। आरोप है कि 24 मई की शाम करीब आठ बजे उनके पिता द्वारिका सिंह ने रास्ते से सामान हटाने की बात कही, इसी को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि आरोपित पक्ष के लोग एक राय होकर हाथों में कसी, बांका, लाठी-डंडा समेत अन्य हथियार लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए जब द्वारिका सिंह घर के अंदर भागे तो आरोप है कि हमलावर घर में घुस गए और उनके सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इसके अलावा लाठी-डंडों से भी हमला किया गया, जिससे उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।बीच-बचाव करने पहुंचे अजय सिंह के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसके चेहरे और शरीर पर चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि जाते समय हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी।घटना के बाद परिजन घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पूरनपुर ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां से भी स्थिति चिंताजनक होने पर उन्हें बरेली स्थित रूहेलखंड अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार आईसीसीयू में चल रहा है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध है।पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




