E-Paperhttps://samacharbharat24.online/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपी
चेहरा दिखाओ, हाजिरी लगाओ: यूपी की पंचायतों में अब ‘फेशियल स्कैन’ से दर्ज होगी उपस्थिति
चेहरा दिखाओ, हाजिरी लगाओ: यूपी की पंचायतों में अब 'फेशियल स्कैन' से दर्ज होगी उपस्थिति पूरनपुर, पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पंचायती राज विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक पत्र के अनुसार, अब राज्य की ग्राम पंचायतों में कार्यरत कर्मियों की उपस्थिति को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए फेशियल रिकॉग्निशन आधारित अटेंडेंस सिस्टम लागू किया जा रहा है। पंचायत कर्मी अब मोबाइल ऐप के साथ-साथ पंचायत सचिवालय में स्थापित अधिकृत डेस्कटॉप कंप्यूटर के वेबकैम के माध्यम से अपना चेहरा स्कैन करके भी दैनिक उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे। इस नई व्यवस्था का परीक्षण लखनऊ जनपद के दो ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में 01 जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद, 11 जुलाई 2026 से इस प्रणाली को पूरे प्रदेश के सभी जनपदों में पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा।




