Uncategorized
जिलाधिकारी पीलीभीत द्वारा ‘स्कूल चलो अभियान’ की ज़ोरदार शुरुआत
पीलीभीत। जिलाधिकारी पीलीभीत द्वारा उत्तर प्रदेश के जिला पीलीभीत में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' की शुरुआत हो चुकी है। इस अभियान को राज्य के सभी ब्लॉकों, नगर पालिकाओं, कस्बों और ग्राम पंचायतों में व्यापक रूप से चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान अधिकारियों ने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जब बच्चे पढ़ेंगे और लिखेंगे, तभी वे जीवन में आगे बढ़ेंगे, जिससे एक विकसित उत्तर प्रदेश का निर्माण हो सकेगा




