Uncategorized

यह बारिश नहीं, परिवर्तन का सैलाब है: दीप्ति

सपा के पीडीए जनसंवाद में सामाजिक न्याय और बूथ मजबूती पर मंथन

पीलीभीत। मूसलाधार बारिश के बावजूद शुक्रवार को बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हटुआ में समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित पीडीए पंचायत एवं जनसंवाद कार्यक्रम में सपाइयों का हुजूम उमड़ पड़ा। बारिश के बीच जुटी भीड़ के बीच सामाजिक न्याय, जनसमस्याओं और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ मिशन 2027 की तैयारियों पर चर्चा हुई।कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार ने की। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं पूर्व प्रत्याशी रोशनलाल वर्मा रहे, जबकि आयोजन रामसनेही वर्मा ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी शामिल हुए।पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा ने कहा कि पीडीए पंचायतों के जरिए समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट करने और उनकी समस्याओं व अधिकारों को मजबूती से उठाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार ने कहा कि पीडीए की अवधारणा सामाजिक न्याय, समान अवसर और समाज के सभी वर्गों की भागीदारी पर आधारित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखने और उनकी समस्याओं को संगठन के माध्यम से उठाने की अपील की।पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीप्ति गंगवार ने बारिश के बीच जुटे कार्यकर्ताओं के उत्साह को लेकर कहा, “यह बारिश नहीं, परिवर्तन का सैलाब है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2027 को लेकर गांव-गांव सक्रिय होने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील भी की।दीप्ति गंगवार ने कहा कि पीडीए पंचायतों के माध्यम से महिलाओं, युवाओं, किसानों और वंचित वर्गों की आवाज को मंच मिल रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं के लिए 40 हजार रुपये की सहायता दिए जाने की बात कही गई है।आयोजक रामसनेही वर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचे नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार जताया। इस दौरान सपा जिला उपाध्यक्ष मखदूम खान, सयुस जिलाध्यक्ष हरगोविंद गंगवार, मो. रजा अंसारी,भगवानदास वर्मा, ठाकुर आशीष सिंह चौहान समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!