E-Paperhttps://samacharbharat24.online/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपी
दूध दूहने गई महिला पर पांच दबंगों का धारदार हथियार से हमला, FIR दर्ज

माधोटांडा, पीलीभीत। माधोटांडा थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर ता महाराजपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 2 जुलाई 2026 की शाम को गुरमेज कौर नाम की महिला जब अपने घर के बाहर गाय का दूध निकालने गई थी, तभी गांव के ही पांच दबंगों—बब्लू, सुक्खा सिंह, बूटा सिंह, करन कुमार और लड्डू कुमार ने एक राय होकर उन पर लाठी-डंडों, बंका और सूजा से जानलेवा हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर महिला के पति और बेटे ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल उनकी जान बचाई और डायल 112 को सूचना दी। इस हमले में महिला को गंभीर चोटें आई हैं और उनके सिर व गर्दन में कई टांके लगे हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।




