Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
Uncategorized

ऑपरेशन दहन के तहत पीलीभीत पुलिस ने नष्ट किए 85 लाख के मादक पदार्थ

ऑपरेशन दहन के तहत पीलीभीत पुलिस ने नष्ट किए 85 लाख के मादक पदार्थ
पीलीभीत। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत पीलीभीत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 85 लाख रुपये मूल्य के अवैध मादक पदार्थों का विधिवत निस्तारण कराया है। जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (डीडीसी) ने जनपद के 16 थानों में दर्ज 134 अभियोगों से संबंधित कुल 104.701 किलोग्राम मादक पदार्थों का निस्तारण कराया। पुलिस के अनुसार नष्ट किए गए मादक पदार्थों में अवैध चरस, डोडा, हेरोइन/स्मैक, भांग एवं गांजा शामिल हैं। इनका निस्तारण न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में शाहजहांपुर जनपद के थाना कटरा क्षेत्र स्थित एसपी ग्रीन लाइट एनवायरमेंट वेस्ट मैनेजमेंट एलएलपी के इंसिनरेटर के माध्यम से किया गया।पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपदीय डीसीआरबी शाखा के सहयोग से संपन्न कराई गई। पुलिस प्रशासन ने कहा कि नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!