पॉलिटेक्निक पूरनपुर में इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और पीएलसी पर कार्यशाला आयोजित, छात्रों ने सीखे आधुनिक हुनर

पूरनपुर (पीलीभीत)। राजकीय पॉलिटेक्निक पूरनपुर में विद्यार्थियों को आधुनिक औद्योगिक तकनीकों से जोड़ने के लिए “Industrial Automation, PLC & Latest Trends” विषय पर एक दिवसीय तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का संचालन SOFCON INDIA PVT LTD NOIDA के विशेषज्ञों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यशाला के दौरान छात्रों को प्रोग्रामेबल लॉजिक कंट्रोलर की कार्यप्रणाली, लेडर लॉजिक प्रोग्रामिंग, SCADA, IIoT, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और एआई आधारित ऑटोमेशन का व्यावहारिक ज्ञान व लाइव प्रदर्शन कराया गया।
संस्थान के प्रधानाचार्य विल्सन ने बताया कि यह प्रशिक्षण छात्रों को कॉलेज से सीधे उद्योगों में रोजगार पाने के योग्य बनाने में मददगार साबित होगा। ट्रेनिंग प्लेसमेंट हेड अजय गुप्ता ने Sofcon India के ट्रेनर्स आवेश भटनागर, अभिषेक रंजन, जया नितेश का आभार जताया। अंत में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।




