Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
Uncategorized

बहन की ससुराल में समझौता कराने गए युवक की पीटकर हत्या

बहन की ससुराल में समझौता कराने गए युवक की पीटकर हत्या

पीलीभीत। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर के मोहल्ला नवदिया में बहन की ससुराल में समझौता कराने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गांव निवासी 28 वर्षीय जीशान पुत्र इरशाद का पड़ोस में रहने वाले हबीब खान के परिवार से शुक्रवार देर रात विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि जीशान की बहन की शादी हसीब के घर हुई है। किसी बात को लेकर बहन से कहासुनी होने पर जीशान मामला शांत कराने और समझौता कराने के लिए वहां पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान विवाद बढ़ गया और कई लोगों ने मिलकर युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल जीशान को आरोपी मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए। परिजन घायल को देर रात उपचार के लिए लेकर जा रहे थे, लेकिन गजरौला के पास रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। मृतक पक्ष की ओर से आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले में नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। कोतवाल पवन पांडेय ने बताया कि झगड़े के दौरान युवक की मौत हुई है। तहरीर मिली है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!