Uncategorized

बंद मकान में मिला बुजुर्ग महिला का सड़ा-गला शव, गली में दुर्गंध उठने से लगी जानकारी

बंद मकान में मिला बुजुर्ग महिला का सड़ा-गला शव, मचा हड़कंप

दो दिन से नहीं दिखी थी महिला, गली में दुर्गंध उठने पुलिस को दी सूचना

अमरिया,पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के गांव बांसखेड़ा में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। महिला का शव उसके बंद मकान के अंदर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बांसखेड़ा निवासी 60 वर्षीय बानो पत्नी जलालुद्दीन मकान में अकेली रहती थीं। उनके पति की काफी समय पहले मृत्यु हो चुकी है, जबकि उनके पुत्र की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनकी दो पुत्रियां हैं और दोनों की शादी हो चुकी है।बताया जा रहा है कि बानो को मंगलवार को आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के दौरान वह दिखाई नहीं दीं। मकान अंदर से बंद था। गुरुवार को गली से गुजर रहे राहगीरों को मकान के आसपास दुर्गंध महसूस हुई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस मौके पर पहुंची और मकान का दरवाजा खुलवाकर अंदर दाखिल हुई। वहां बानो का शव पड़ा मिला और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!