Uncategorized

सीओ दफ्तर के सामने दुकान में चोरी, पुलिस गश्त की खुली पोल

सीओ दफ्तर के सामने दुकान में चोरी, पुलिस गश्त की खुली पोल

दुकान बंद कर घर गया था संचालक, कोतवाल पवन पांडेय ने की जांच

पूरनपुर/पीलीभीत। सीओ दफ्तर के सामने स्थित गन्ना समिति की कैंटीन में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इससे पुलिस गश्त की पोल खुल गई। चोर चाय की दुकान से फ्राईपैन, सिल्वर के बर्तन समेत करीब 20 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस कार्यालय के सामने हुई घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। चोरी से आर्थिक संकट में घिरे दुकानदार की मदद के लिए कोतवाल पवन पांडेय आगे आए। उन्होंने पीड़ित को पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता देकर दुकान दोबारा शुरू कराने में मदद की।नगर के मोहल्ला बमनपुरी निवासी अनिल कुमार गुप्ता उर्फ टिल्लू गन्ना समिति परिसर में छोटी सी कैंटीन चलाते हैं। वह दुकान पर चाय, पकौड़ी और समोसे बेचकर परिवार का गुजारा करते हैं। अनिल के मुताबिक, 15 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो सामान गायब मिला। जांच करने पर चोरी होने की जानकारी हुई। चोर दुकान से फ्राईपैन, सिल्वर के बर्तन और अन्य जरूरी सामान ले गए। पीड़ित ने चोरी गए सामान की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई है।दुकान का जरूरी सामान चोरी होने से अनिल के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया। सीमित संसाधनों में दुकान चलाने वाले अनिल के लिए दोबारा सामान जुटाना मुश्किल हो रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर कोतवाल पवन पांडेय ने मानवीय पहल करते हुए पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। इससे पीड़ित को दुकान दोबारा शुरू करने में मदद मिली और उसकी टूटी उम्मीद फिर जाग उठी।एक ओर पुलिस ने पीड़ित की मदद कर संवेदनशीलता दिखाई, वहीं सीओ कार्यालय के सामने चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!