दीक्षोत्सव-2026: स्वामी एजुकेशनल कॉम्प्लेक्स महाविद्यालय निबंध प्रतियोगिता में अनामिका ने मारी बाजी, मेधावी सम्मानित

दीक्षोत्सव-2026: स्वामी एजुकेशनल कॉम्प्लेक्स महाविद्यालय निबंध प्रतियोगिता में अनामिका ने मारी बाजी, मेधावी सम्मानित
जिला पंचायत अध्यक्ष/महाविद्यालय के एमडी ने छात्रों का बढ़ाया हौसला
पूरनपुर,पीलीभीत। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार स्वामी एजुकेशनल कॉम्प्लेक्स परास्नातक महाविद्यालय, पूरनपुर में ‘दीक्षोत्सव-2026’ के उपलक्ष्य में शनिवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न समसामयिक एवं विकास संबंधी विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।प्रतियोगिता में बीएससी छठे सेमेस्टर की छात्रा अनामिका पुत्री हरप्रसाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अरबाज रजा पुत्र शराफत अली ने द्वितीय तथा अनामिका पुत्री प्रेमचंद ने तृतीय स्थान हासिल किया।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को जिला पंचायत अध्यक्ष के पति एवं महाविद्यालय के एमडी डॉ. गुरभाग सिंह ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों की अभिव्यक्ति क्षमता, ज्ञान और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय का समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल रहा।



