Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
Uncategorized

जश्न से जंग तक: नवदिया सुल्तानपुर में गोलियों की गूंज के बाद पुलिस ने कसा शिकंजा

जश्न से जंग तक: नवदिया सुल्तानपुर में गोलियों की गूंज के बाद पुलिस ने कसा शिकंजा

एक पक्ष की ओर से छह नामजद समेत 11 पर मुकदमा; कई हिरासत में

पीलीभीत। मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर छह नामजद समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।गजरौला थाना क्षेत्र के गांव नवदिया सुल्तानपुर में बर्थडे पार्टी के दौरान मामूली कहासुनी में विवाद में गहरा गया।
शाहजहांपुर जिले के थाना बंडा क्षेत्र के गांव बारीपुरा निवासी रनजोत सिंह ने बताया कि उनका बेटा मनरूप सिंह अपनी ननिहाल नवदिया सुल्तानपुर आया हुआ था। इसी दौरान किसी बात को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि बाद में रंजिश के चलते उनके फुफेरे भाई गुरजीत सिंह की कार को आरोपियों ने थार गाड़ियों से घेर लिया और जानलेवा हमला कर दिया।तहरीर के अनुसार गुरजंट सिंह पुत्र लखविंदर सिंह, सुखचैन सिंह, हरप्रीत सिंह पुत्र सुखचैन सिंह निवासी नवदिया सुल्तानपुर, किरनदीप सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी अभयपुर माधौपुर थाना घुंघचाई, राजवीर सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी वेगपुर तथा हरमीत सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी मकरंदपुर समेत अन्य लोगों ने लाइसेंसी बंदूकों और तमंचों से फायरिंग की। बीच-बचाव करने पहुंचे सुखदेव सिंह, सतविंदर पाल सिंह और मनमोहन सिंह भी फायरिंग की चपेट में आ गए। आरोप है कि सुखदेव सिंह के पेट, सतविंदर पाल सिंह के माथे और मनमोहन सिंह के पेट में गोली व छर्रे लगे।घटना की सूचना मिलते ही गजरौला पुलिस के अलावा कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। क्षेत्राधिकारी पूरनपुर और सीओ सिटी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने मौके से कुछ वाहनों को कब्जे में लेने के साथ कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि घटना के दौरान कुछ लोगों ने मोबाइल फोन से वीडियो भी बनाई है। पुलिस वीडियो फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। उधर दूसरे पक्ष ने भी अपने ऊपर फायरिंग और हमले के आरोप लगाए हैं, जिसके चलते पुलिस दोनों पक्षों के दावों की पड़ताल में जुटी हुई है।पुलिस ने रनजोत सिंह की तहरीर पर छह नामजद और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!