Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
Uncategorized

घर से लौटे मजदूर की मालगाड़ी से कटकर मौत, शाहगढ़ ट्रैक पर खून से सन गई पटरी

घर से लौटे मजदूर की मालगाड़ी से कटकर मौत, शाहगढ़ ट्रैक पर खून से सन गई पटरी

कलीनगर,पीलीभीत। शाहगढ़ क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूर की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में मजदूर के दोनों पैर कट गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार बहराइच जनपद के थाना मोतीपुर क्षेत्र स्थित मझाओ कॉलोनी निवासी रामकुमार (40) शाहगढ़ और बंगला उर्फ मित्रसेन के बीच बन रहे पुल निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे। कुछ दिन पहले वह अपने घर गए हुए थे। रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह ट्रेन से शाहगढ़ स्टेशन पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि रात करीब नौ बजे ओल्ड संख्या 239/11-12 के समीप अचानक वह मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उनके दोनों पैर कट गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मालगाड़ी शव को कुछ दूर तक घसीटते हुए बंगला मोड़ के पास ले गई, जहां बाद में शव नीचे उतारा गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस और मृतक के परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक अपने पीछे पत्नी कौशल्या कुमारी, दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। घटना के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।हादसे के चलते करीब एक घंटे तक ट्रेन मौके पर खड़ी रही, जिससे रेल यातायात भी प्रभावित रहा। उधर परिजन इस घटना को हादसा मानने को तैयार नहीं हैं और हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!