यूपी

पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने हत्या कर शव लटकानें का लगाया आरोप

सूचना पर पहुंची पुलिस नें शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने हत्या कर शव लटकानें का लगाया आरोप

सूचना पर पहुंची पुलिस नें शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

खुटार, शाहजहाँपुर।संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव घर के अंदर कमरे में पंखे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर विवाहिता की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लखीमपुर खीरी जिले के ढोंगवा पोस्ट बक्खारी गांव निवासी प्रीती सिंह का विवाह खुटार थाना क्षेत्र के कुईयां डीह निवासी विपिन सिंह पुत्र महेंद्र सिंह के साथ हुआ था। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि विवाह के कुछ वर्ष बाद से ही प्रीती का पति शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के चलते वह काफी परेशान रहती थी।गुरुवार सुबह प्रीती का शव घर के अंदर कमरे में पंखे से लटका मिला। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वालों ने घटना की जानकारी उन्हें नहीं दी। किसी तरह जानकारी मिलने के बाद मायके के लोग कुईयां डीह गांव पहुंचे। वहां प्रीती का शव पंखे से लटका देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।मायके पक्ष के लोगों ने प्रीती की मौत को संदिग्ध बताते हुए उसके पति समेत अन्य ससुराल वालों पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। घटना के बाद मृतका का पति घर से फरार बताया जा रहा है। हालांकि, विवाहिता की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।मृतका के करीब नौ वर्षीय बेटे का मां की मौत के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। मां की मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है। मायके पक्ष के लोग मामले में ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!