Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
Uncategorized

सपा नेता सतेन्द्र मौर्या ने दंगल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन, रोमांचक मुकाबला देखने उमड़ी भीड़

सपा नेता सतेन्द्र मौर्या ने दंगल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन, रोमांचक मुकाबला देखने उमड़ी भीड़

पीलीभीत। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर 127 विधानसभा पीलीभीत क्षेत्र के ग्राम दहगला में आयोजित दंगल प्रतियोगिता का समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सतेन्द्र मौर्या ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अखाड़े में पहुंचे पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका हौसला बढ़ाया और आयोजन में सहयोग भी प्रदान किया।दंगल में आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में पहलवान पहुंचे और अपने कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया। पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले देखने के लिए दहगला सहित आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में ग्रामीण उमड़ पड़े। अखाड़े में पहलवानों ने एक-दूसरे पर शानदार दांव-पेच आजमाए, जिसे देखकर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। मुकाबलों के दौरान अखाड़े में जोश और उत्साह का माहौल बना रहा।इस मौके पर सतेन्द्र मौर्य ने कहा कि कुश्ती भारत का प्राचीन और पारंपरिक खेल है। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले दंगल युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच उपलब्ध कराते हैं। खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देने से स्थानीय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।उन्होंने दंगल में भाग लेने वाले सभी पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही आयोजन समिति, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्रामीणों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।कार्यक्रम में दंगल कमेटी के पदाधिकारी, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित आसपास के कई गांवों के सम्मानित ग्रामीण मौजूद रहे। सतेन्द्र मौर्य ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का अभिवादन किया और सभी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने भी दंगल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन पारंपरिक खेलों और ग्रामीण संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!