Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
Uncategorized

द वर्डेंट पब्लिक स्कूल में रोमांचक क्रिकेट मुकाबला, रनों की बारिश में जज इलेवन ने 5 विकेट से जीता फाइनल

द वर्डेंट पब्लिक स्कूल में रोमांचक क्रिकेट मुकाबला, रनों की बारिश में जज इलेवन ने 5 विकेट से जीता फाइनल

पीलीभीत। द वर्डेंट पब्लिक स्कूल में आयोजित क्रिकेट सीरीज का फाइनल मुकाबला रविवार को बेहद रोमांचक रहा, जिसमें जज इलेवन ने एडवोकेट इलेवन को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एडवोकेट इलेवन ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। टीम की ओर से जावेद खान ने 30 गेंदों में 107 रनों की धमाकेदार शतकीय पारी खेली, जबकि तनुज सक्सेना ने 16 गेंदों में 53 रन बनाए। अन्य खिलाड़ियों ने भी उपयोगी योगदान दिया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी जज इलेवन टीम ने कप्तान अरुण कुमार के नेतृत्व में आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम ने मात्र 11 ओवर में 5 विकेट खोकर 226 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। जज इलेवन की ओर से अनुराग ने 34 गेंदों में नाबाद 135 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर मैच का रुख ही पलट दिया।मैच के समापन पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अनुराग को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए दिया गया, जबकि मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जज इलेवन के कप्तान अरुण कुमार को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जमकर सराहना की और पूरे आयोजन को यादगार बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!