चुर्रा सकतपुर में सघन वाहन चेकिंग अभियान, 8 बाइक चालान, दो वाहन सीज

चुर्रा सकतपुर में सघन वाहन चेकिंग अभियान, 8 बाइक चालान, दो वाहन सीज
चुर्रा सकतपुर/पीलीभीत।सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर सोमवार को चुर्रा सकतपुर चौकी पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चौकी इंचार्ज अंकित यादव के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई।चेकिंग के दौरान हेलमेट न लगाने, तेज गति से वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने आठ बाइक चालकों के चालान किए, जबकि नियमों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर दो वाहनों को सीज कर दिया।पुलिस टीम ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। चौकी इंचार्ज अंकित यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा।अभियान में चौकी इंचार्ज अंकित यादव, टीम के साथ चित्रपाल, माखनलाल, सत्यपाल, बृजेश कुमार, अतुल शर्मा समेत पुलिस बल के अन्य जवान मौजूद रहे



