Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
Uncategorized

6 जुलाई से टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस का शुभारंभ और शाहजहांपुर तक बढ़ेगी रेल सेवा

6 जुलाई से टनकपुर- नांदेड़ एक्सप्रेस का शुभारंभ और शाहजहांपुर तक बढ़ेगी रेल सेवा

पीलीभीत। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद को पत्र भेजकर जानकारी दी है कि भारतीय रेल यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और सुगम रेल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में 6 जुलाई, 2026 को टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही टनकपुर- पीलीभीत रेल सेवा का विस्तार शाहजहांपुर तक किया जा रहा है।रेल मंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि इन नई सेवाओं से पीलीभीत क्षेत्र के यात्रियों को उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों तक बेहतर और सुविधाजनक रेल संपर्क उपलब्ध होगा। इस अवसर पर आयोजित समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद को भी आमंत्रित किया गया है।नई रेल सेवाओं के शुभारंभ की घोषणा से पीलीभीत जनपद के रेल यात्रियों में खुशी का माहौल है और क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!