Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
Uncategorized

वरिष्ठ अधिवक्ता शिव कुमार शर्मा बने समाजवादी अधिवक्ता सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव, मिल रही बधाइयां

वरिष्ठ अधिवक्ता शिव कुमार शर्मा बने समाजवादी अधिवक्ता सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव, मिल रही बधाइयां

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की अनुमति से पीलीभीत के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा एडवोकेट को समाजवादी अधिवक्ता सभा उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है।समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर यादव द्वारा जारी मनोनयन-पत्र में आशा व्यक्त की गई है कि शिव कुमार शर्मा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।शिव कुमार शर्मा के प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर जनपद के अधिवक्ताओं, समाजवादी नेताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन में नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!