Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
E-Paperhttps://samacharbharat24.online/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 7 जुलाई से शुरू होगी प्रक्रिया

पूरनपुर, पीलीभीत: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2026 के दूसरे चरण की तारीखों का ऐलान कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। दूसरे चरण की पूरी प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से शुरू होकर 14 जुलाई 2026 तक चलेगी। च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग 7 जुलाई से 9 जुलाई 2026 तक चलेगी उसके बाद सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 10 जुलाई 2026 को‌ जारी किया जायेगा उसके बाद फ्रीज/फ्लोट चयन और फीस जमा करने की तिथि 11 जुलाई से 13 जुलाई 2026‌ रहेगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 11 जुलाई से 14 जुलाई 2026 तक चलेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय सीमा के भीतर अपनी च्वॉइस लॉक कर लें और अलॉटमेंट के बाद दस्तावेज़ सत्यापन के लिए अपने नजदीकी जिला हेल्प सेंटर पर समय से पहुंचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!