Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
Uncategorized

झमाझम बारिश से डूडा में जलभराव, कई घरों में घुसा पानी, जनजीवन बेहाल

झमाझम बारिश से डूडा में जलभराव, कई घरों में घुसा पानी, जनजीवन बेहाल

पीलीभीत। पूरनपुर तहसील की ग्राम पंचायत जमुनिया जगतपुर के मौजा डूडा में रातभर हुई मूसलाधार बारिश ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दीं। लगातार हुई बारिश के कारण कई घरों में पानी घुस गया, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।जलभराव के चलते कई मकान पानी से घिर गए। घरों में रखा राशन, कपड़े, बिस्तर और अन्य घरेलू सामान भीगकर खराब हो गया, जिससे प्रभावित परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। लोगों को अपने सामान को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और खाने-पीने की सामग्री बचाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।बारिश का पानी आंगनों, गलियों और संपर्क मार्गों पर भर जाने से पूरा क्षेत्र तालाब जैसा नजर आने लगा। आवागमन भी प्रभावित हुआ और ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हर वर्ष बारिश में ऐसी स्थिति बन जाती है। इस बार भी रुक-रुक कर हो रही लगातार बारिश ने परेशानी और बढ़ा दी है।ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को राहत उपलब्ध कराने, जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कराने तथा स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!