Uncategorized

स्वच्छ भारत मिशन की खुली पोल, माधोटांडा में सार्वजनिक शौचालय की बदहाली पर भड़के बजरंग दल के नगर अध्यक्ष

माधोटांडा (पीलीभीत): जनपद पीलीभीत के पूरनपुर विकास खंड के अंतर्गत आने वाले माधोटांडा बस अड्डे के पास बने सार्वजनिक शौचालय की बदहाली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बजरंग दल के नगर अध्यक्ष कुलदीप मिश्रा ने स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत हो रही भारी लापरवाही पर प्रशासन और स्थानीय नेताओं को जमकर आड़े हाथों लिया है।

वायरल वीडियो में फोटो में साफ़ देखा जा सकता है कि महिलाओं और पुरुषों के लिए बना यह सार्वजनिक शौचालय पूरी तरह से खंडहर में तब्दील हो चुका है। चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा है, फर्श पर गंदा पानी भरा हुआ है, और वाशबेसिन से लेकर दरवाजे तक टूटे पड़े हैं। इस वजह से राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बजरंग दल के नगर अध्यक्ष ने वीडियो में आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा:

“यह सार्वजनिक शौचालय बेहद दयनीय स्थिति में है। लेकिन इसकी सुध लेने के लिए कोई अधिकारी या नेता आगे नहीं आ रहा है, क्योंकि यह कोई जाति या धर्म का मुद्दा नहीं है। यह हमारे क्षेत्र के मान-सम्मान की बात है।”

उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि जल्द से जल्द इस शौचालय को दुरुस्त कर इसकी पुरानी स्थिति में लाया जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि प्रशासन इसे ठीक नहीं करा सकता, तो इसे नष्ट कर दे, ताकि क्षेत्र के लोग खुद आगे आकर इसका समाधान कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!