Uncategorized
स्वच्छ भारत मिशन की खुली पोल, माधोटांडा में सार्वजनिक शौचालय की बदहाली पर भड़के बजरंग दल के नगर अध्यक्ष
माधोटांडा (पीलीभीत): जनपद पीलीभीत के पूरनपुर विकास खंड के अंतर्गत आने वाले माधोटांडा बस अड्डे के पास बने सार्वजनिक शौचालय की बदहाली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बजरंग दल के नगर अध्यक्ष कुलदीप मिश्रा ने स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत हो रही भारी लापरवाही पर प्रशासन और स्थानीय नेताओं को जमकर आड़े हाथों लिया है।



