Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
Uncategorized

माधोटांडा के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के 46 छात्रों को वितरित किए गए मुफ्त चश्मे, मिली धुंधली दृष्टि से राहत

पूरनपुर, पीलीभीत: जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, माधोटांडा में छात्रों के बेहतर स्वास्थ्य और दृष्टि सुरक्षा के उद्देश्य से नि:शुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

गौरतलब है कि गत 22 अगस्त 2026 को विद्यालय में एक विशेष नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें कुल 157 विद्यार्थियों की आंखों की गहन जांच की गई। परीक्षण के दौरान 47 छात्रों में दूर दृष्टि (दृष्टि दोष) की समस्या चिन्हित की गई थी। विशेषज्ञों द्वारा इनमें से 46 छात्रों को चश्मा लगाने की सलाह दी गई, जबकि 01 छात्र को बेहतर और विस्तृत जांच के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया था।

जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आज, 05 सितंबर 2026 को विद्यालय परिसर में सभी 46 चिन्हित छात्रों को नि:शुल्क चश्मे प्रदान किए गए। मुफ्त चश्मा पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। शिक्षकों का कहना है कि दृष्टि में सुधार होने से अब छात्रों को पढ़ाई-लिखाई और बोर्ड पर देखने में कोई परेशानी नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!