Uncategorized

सपा नगर अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार और पूर्व जिला पंचायत सदस्य को चांदी का मुकुट पहनाकर किया अभिनंदन

सपा नगर अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार और पूर्व जिला पंचायत सदस्य को चांदी का मुकुट पहनाकर किया अभिनंदन

पूरनपुर,पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार का जिले में जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है। इसी क्रम में पूरनपुर में सपा नगर अध्यक्ष हाजी लाड़ले ने अपने आवास पर जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार और उनकी पत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीप्ति गंगवार का स्वागत किया।

इस दौरान हाजी लाड़ले ने दोनों को चांदी का मुकुट पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर आरती महेंद्र, रत्नेश गंगवार, रजा अंसारी, बंटू खान, रेहान खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!