Uncategorized

फतेहपुर थाना प्रभारी की सक्रियता से  शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका में महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

फतेहपुर थाना प्रभारी की सक्रियता से  शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका में महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

लखनऊ। जनपद सहारनपुर थाना फतेहपुर पुलिस ने कानून एवं शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनजर मुजफ्फराबाद गांव से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालानी कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू की है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग व गश्त की जा रही है। इसी क्रम में 24 अक्टूबर को थाना फतेहपुर पुलिस ने मुजफ्फराबाद गांव से कर्मवीर (47), विजयपाल (68), शकुंतला (45) और किरण (35) को गिरफ्तार किया।कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अंकुर चौधरी, हेड कांस्टेबल बबलू राणा, कांस्टेबल जितेंद्र और महिला कांस्टेबल बीरवती शामिल रहीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!