Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
Uncategorized

मुख्यमंत्री से मिला जिला पंचायत अध्यक्ष का परिवार, पीलीभीत के विकास पर हुई चर्चा, एडवांस में सीएम से कहा हैप्पी वर्थडे

मुख्यमंत्री से मिला जिला पंचायत अध्यक्ष का परिवार, पीलीभीत के विकास पर हुई चर्चा, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

पीलीभीत। गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर, उनके पति भाजपा नेता गुरभाग सिंह एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने लखनऊ पहुंचकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान परिवार ने मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।मुलाकात के दौरान जनपद पीलीभीत के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष परिवार की ओर से जिले में विकास कार्यों को गति देने तथा जनहित से जुड़े कई प्रस्तावों एवं मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भी सौंपे गए। भाजपा नेता गुरभाग सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री से परिवार सहित भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने का अवसर मिला। इस दौरान मुख्यमंत्री का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने प्रभु श्रीराम से मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!