Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
Uncategorized

‘देश बचाओ मोर्चा’ की चेतावनी: भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड समझौता तुरंत रद्द करे सरकार, अन्यथा होगा देशव्यापी आंदोलन

पूरनपुर, पीलीभीत।
‘देश बचाओ मोर्चा’ और राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने भारत सरकार से भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार (फ्री ट्रेड) समझौते को तुरंत रद्द करने की मांग की है। इस संबंध में संगठन द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी को एक ज्ञापन भेजा गया है।

मोर्चा का आरोप है कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील देश के किसानों, खेत मजदूरों, पशुपालकों, छोटे व्यापारियों और लघु उद्योगों के लिए एक गंभीर खतरा है। संगठन के अनुसार, यह समझौता देश की खाद्य एवं आर्थिक संप्रभुता को नुकसान पहुँचाएगा और करोड़ों लोगों की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। उन्होंने इसे किसानों के लिए ‘डेथ वारंट’ करार दिया है।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि सरकार ने इस मांग पर ध्यान नहीं दिया, तो ‘देश बचाओ मोर्चा’ पूरे देश में लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से एक व्यापक जनआंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगा। इस ज्ञापन पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन और देश बचाओ मोर्चा के कई पदाधिकारियों व सदस्यों के हस्ताक्षर मौजूद हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!