Uncategorized

अशोक राजा के सम्मान समारोह में सैकड़ों लोगों ने ली सपा की सदस्यता, नेताओं ने भरी चुनावी हुंकार

अशोक राजा के सम्मान समारोह में सैकड़ों लोगों ने ली सपा की सदस्यता, नेताओं ने भरी चुनावी हुंकार

पीलीभीत/पूरनपुर। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में सक्रियता तेज हो गई है। वरिष्ठ नेता अशोक राजा के स्वागत एवं सम्मान में रविवार को नगर स्थित राम होटल में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला। सिरसा चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से अशोक राजा का स्वागत कर उनका जोरदार अभिनंदन किया।इसके बाद आयोजित समारोह में विभिन्न संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। लंबे समय से क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय अशोक राजा की क्षेत्र में मजबूत जनाधार रखने वाले नेता के रूप में पहचान मानी जाती है। उनके सपा में शामिल होने को आगामी विधानसभा चुनावों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।समारोह को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष पवन यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में बदलाव की हवा चल रही है और जनता महंगाई व अन्य समस्याओं से परेशान है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर रुका हुआ विकास कार्य पूरा कराया जाएगा।अशोक राजा ने कहा कि उनके साथ सैकड़ों लोगों ने अन्य संगठनों को छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में पूरनपुर विधानसभा सहित पूरे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी अपना परचम लहराएगी। कार्यक्रम में समर्थकों की भारी भीड़ देखकर अशोक राजा भावुक भी नजर आए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और समर्थकों का यह स्नेह वह जीवनभर नहीं भूल पाएंगे।जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने अशोक राजा तथा अन्य नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि जनता बदलाव चाहती है और समाजवादी पार्टी इसके लिए तैयार है।कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन राजीव अग्रवाल टीटी, संजय खान, अजय भारती, महेश पटेल, बालकराम सागर, महेश आजाद, मोहम्मद मियां, पीके पाल, आदर्श पांडेय, अमित शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!