Uncategorized

गणेश विसर्जन के बाद नहर में गिरा युवक, गोताखोरों की मदद से खोजबीन जारी

गणेश विसर्जन के बाद नहर में गिरा युवक, गोताखोरों की मदद से खोजबीन जारी

पीलीभीत।माधोटांडा कस्बे में गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद शुक्रवार को एक 18 वर्षीय युवक के हरदोई नहर ब्रांच में गिरने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई गई। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका था।जानकारी के अनुसार, 18 सितंबर को श्री गणेश की अस्थायी प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर करीब एक बजे शिव मंदिर वार्ड नंबर चार से शुरू हुई शोभायात्रा में करीब 150 से 200 श्रद्धालु शामिल हुए। झांकियों के साथ छोटे हाथी वाहन पर डीजे भी मौजूद था।शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए खटीमा रोड स्थित हरदोई नहर ब्रांच के कलीनगर पुल पहुंची। यहां करीब चार बजे गणेश प्रतिमा का विसर्जन शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया।विसर्जन के बाद करीब 4:10 बजे शोभायात्रा में शामिल संगम (18) पुत्र त्रिवेणी सहाय, निवासी मुख्य बाजार, माधोटांडा, संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में गिर गया। युवक के नहर में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी।सूचना पर थाना माधोटांडा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों को नहर में उतारकर युवक की तलाश शुरू कराई। पुलिस के साथ स्थानीय लोग भी खोजबीन में जुटे हुए हैं। विधायक बाबूराम पासवान ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली है। उन्होंने सिंचाई विभाग के अफसरों को नहर में पानी कम करने को कहा है। समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!