Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
Uncategorized

भाजपा कार्यालय में सजा रक्षाबंधन का उत्सव, बहनों ने केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को बांधी राखी

भाजपा कार्यालय में सजा रक्षाबंधन का उत्सव, बहनों ने केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को बांधी राखी

पीलीभीत। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर पीलीभीत स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में परंपरा, स्नेह और आत्मीयता का अनूठा संगम देखने को मिला। आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने सहभागिता कर उत्साहपूर्वक पर्व मनाया।कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, किसान नेता देव स्वरूप पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह को भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं स्थानीय बहनों ने राखी बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की।राखी बांधने के दौरान भावनात्मक माहौल देखने को मिला। बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र और तरक्की की कामना की, वहीं केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने बहनों को उपहार भेंट करते हुए उनकी सुरक्षा, सम्मान और सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि पीलीभीत भाजपा कार्यालय में बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाना उनके लिए सौभाग्य की बात है। बहनों का यह स्नेह और आशीर्वाद उनके जीवन में सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति का महान पर्व है, जो भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने समस्त मातृशक्ति को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।वहीं किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने कहा कि बहनों द्वारा बांधा गया रक्षा सूत्र केवल रक्षा का बंधन नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और कर्तव्य का भी बंधन है। बहनों का आशीर्वाद ही उन्हें किसान और समाज की सेवा के लिए ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति ही देश और समाज की वास्तविक ताकत है।कार्यक्रम के अंत में मिठाई का वितरण किया गया और सभी ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बहनों को उपहार भी भेंट किए गए।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महादेव गायन, डॉ. सौरभ शर्मा, आयुष मिश्रा, सतीश पाण्डेय, महेंद्र राजपूत, डॉ. प्रथमेश भारद्वाज, रामदास पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!