Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
Uncategorized

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष सेवा संकल्प पर भाजपा का महाअभियान, 17 सितंबर से शुरू होगा अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष सेवा संकल्प पर भाजपा का महाअभियान, 17 सितंबर से शुरू होगा अभियान

पीलीभीत।भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं संकल्प के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान-2026 को लेकर जिला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अभियान को सफल बनाने और निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी गुलशन आनंद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने की। संचालन जिला उपाध्यक्ष आयुष मिश्रा ने किया। कार्यशाला की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों पर रहते हुए सेवा, समर्पण और संकल्प के 25 वर्ष पूरे किए हैं। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में संगठन के निर्देश पर सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा और इसके अंतर्गत जिले में कुल 13 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के लिए जिला उपाध्यक्ष आयुष मिश्रा को संयोजक बनाया गया है।मुख्य अतिथि गुलशन आनंद ने कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा बताते हुए कहा कि इसके तहत आशीर्वाद दिया सपनों का भारत नमो सेवा गाथा ‘आंगन उत्सव कहानी बदलाव की ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा सेवा ज्योति यात्रा सेवा मेरा योगदान सेवा सेतु अभियान रंगोली राष्ट्र राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज और जनसेवक महाकुंभ पंचायत से पार्लियामेंट सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के लिए जिला पदाधिकारियों को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह गौरव की बात है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्ष की सेवा यात्रा में सहभागी बनने का अवसर मिल रहा है। प्रधानमंत्री का जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सभी कार्यकर्ताओं को उनके सेवा भाव और संकल्प से प्रेरणा लेकर संगठन एवं समाज के हित में कार्य करना चाहिए।

इस दौरान जिला महामंत्री मंगली प्रसाद वर्मा, महादेव गाईन, अनुराग अग्निहोत्री, सभ्यता देवी वर्मा, संदीप कौर, लेखराज भारती, नमन प्रताप राजपूत, रेखा सिंह परिहार, विकास श्रीवास्तव, मान सिंह राठौर, अतिंदर पाल सिंह, मनोज गुप्ता, नागेंद्र प्रताप, विकास वाल्मीकि, ऋचा सिंह पटेल, सत्यपाल वर्मा, सृष्टि गुप्ता, अमित कुशवाहा, पंकजा तिवारी, रेनू राज, विकास पाल सिंह, अभिमन्यु गंगवार, पुष्पा शुक्ला, हरिओम शर्मा, अभिनीत पांडेय, दीपक सोनकर, पंकज प्रजापति, विजय सरकार, राम चरन लाल राठौर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!