Uncategorized

किचन का लिंटर तोड़ते समय भरभराकर गिरा झज्जा, स्लैब के नीचे दबकर युवक की मौत

निर्माण कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

किचन का लिंटर तोड़ते समय भरभराकर गिरा झज्जा, स्लैब के नीचे दबकर युवक की मौत

निर्माण कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

पूरनपुर,पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां के मोहल्ला नूरगंज में रविवार दोपहर मकान में निर्माण कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। किचन का लिंटर तोड़ते समय अचानक झज्जा भरभराकर नीचे आ गिरा। इसकी चपेट में आकर युवक मलबे और स्लैब के नीचे दब गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों और आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर युवक को मलबे से बाहर निकाला और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।मोहल्ला नूरगंज निवासी फहीम (35) पुत्र बाबू रविवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घर की किचन का लिंटर तोड़ने का काम कर रहे थे। बताया गया कि लिंटर तोड़ने के बाद वह नीचे आ गए थे। इसी दौरान अचानक किचन का झज्जा भरभराकर नीचे आ गिरा। देखते ही देखते फहीम उसके नीचे दब गए। हादसा होते ही परिजन घबरा गए और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।लोगों ने तत्काल मलबा हटाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद फहीम को बाहर निकाला गया। वह गंभीर रूप से घायल थे। परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हादसे की खबर फैलते ही मोहल्ले में भी मातम छा गया। बताया गया कि फहीम दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटे थे। निर्माण कार्य के दौरान हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। परिजनों के अनुसार, कुछ ही देर पहले तक फहीम घर के निर्माण कार्य में जुटे थे, लेकिन अचानक हुए हादसे से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!