Uncategorized

NH 730 हाइवे को मिली फोरलोन की सौगात, केन्द्रीय राज्य मंत्री के प्रयास से करोड़ों की लागत से होगा निर्माण

कढ़ेराचौरा हाइवे को मिली फोरलोन की सौगात, केन्द्रीय राज्य मंत्री के प्रयास से 8.98 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

पूरनपुर/पीलीभीत। पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कढ़ेराचौरा में सड़क सुरक्षा और आवागमन को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर 52 से 53 किलोमीटर गांव में एक किलोमीटर पास डिवाइडर निर्माण और चार लेन की सड़क विकसित करने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार से प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए 8 करोड़ 98 लाख 34 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस मार्ग पर दुर्घटनाओं की आशंका कम होने और यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। कढ़ेराचौरा में एनएच-730 पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए ग्रामीण लंबे समय से डिवाइडर बनवाने की मांग कर रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना था कि इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के बीच सड़क सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम जरूरी हैं। इसी समस्या को लेकर पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान और समाजसेवी रामसेवक वर्मा के माध्यम से केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के समक्ष मांग उठाई गई थी। अब स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों में खुशी है।केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने भी इस उपलब्धि की जानकारी साझा करते हुए इसे पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार जताया और कहा कि डिवाइडर व चार लेन निर्माण से क्षेत्र में दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने तथा आवागमन को सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने विधायक बाबूराम पासवान सहित पूरे क्षेत्र के लोगों को बधाई भी दी।

———‘—

केंद्र सरकार से मिली मंजूरी

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के स्वीकृति पत्र के अनुसार, एनएच-730 पर किमी 52.000 से किमी 53.000 तक कढ़ेराचौरा आबादी क्षेत्र में डिवाइडर और चार लेन निर्माण का कार्य कराया जाना है। परियोजना को वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में शामिल किया गया है। इसके लिए 8.98 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई है। निर्माण कार्य ईपीसी पद्धति से कराया जाना प्रस्तावित है।

————

बारात घर का काम भी आगे बढ़ा

रामसेवक वर्मा सहित अन्य ग्रामीणों के अनुसार, कढ़ेराचौरा में बारात घर बनवाने का वादा भी किया गया था, जिस पर काम चल रहा है। इससे गांव में सामाजिक आयोजनों के लिए सुविधा मिलने की उम्मीद है। सड़क निर्माण की स्वीकृति और बारात घर के कार्य को ग्रामीण गांव के विकास से जोड़कर देख रहे हैं।कढ़ेराचौरा में डिवाइडर और चार लेन निर्माण की मंजूरी से सड़क सुरक्षा की पुरानी मांग को मजबूती मिली है। ग्रामीणों को अब निर्माण कार्य शुरू होने और समय से पूरा होने का इंतजार है।

————————-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!