Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
Uncategorized

ईद मिलादुन्नबी पर मोहल्लावासियों और मोहम्मद शारिक ने लाइट वालो का किया सम्मान

पूरनपुर-पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के यौम-ए-पैदाइश (ईद मिलादुन्नबी) के मुकद्दस मौके पर कस्बे/शहर में अकीदत और एहतराम के साथ जश्न मनाया गया। इस अवसर पर मोहल्लेवासियों के नेतृत्व में और मोहम्मद शारिक की विशेष मौजूदगी में एक शानदार स्वागत व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के दौरान क्षेत्र में बेहतरीन और आकर्षक रोशनी (लाइटिंग) की व्यवस्था करने वाले मोहम्मद नसीम को दुपट्टा ओढ़ाकर व ईद मिलाद उन नबी का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मोहम्मद शारिक ने कहा कि त्यौहार की रौनक बढ़ाने और गलियों को जगमगाने में मोहल्लावासियों का योगदान सराहनीय है। मोहल्लावासियों ने भी इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की और सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में मुल्क में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी गई।

हजरत मोहम्मद मुस्तफा (सल्लाल्लाहु अलैहि वसल्लम) इस्लाम के आखिरी पैगंबर हैं। उनका जीवन पूरी इंसानियत के लिए दया, शांति और मोहब्बत का पेगाम दिया!इस मौके पर इकरार मोहम्मद, इसरार, मोहम्मद अलीम, मोहम्मद सादिक, नसीर, जीशान, मोहम्मद रिजवान, कासिब खान, सभासद मोहम्मद हनीफ व तमाम लोग मौजुद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!