Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
Uncategorized

हरियाणा में बाजरा काटने जा रहे पीलीभीत के पांच मजदूरों की मौत, किसान नेता सहित कईयों ने जताया दुख

हरियाणा में बाजरा काटने जा रहे पीलीभीत के पांच मजदूरों की मौत

पीलीभीत। रोजी-रोटी की तलाश में हरियाणा पहुंचे पीलीभीत के क्षेत्र को सड़क हादसे में पांच को मौत मिली। जनपद पीलीभीत के बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तहसील बीसलपुर के थाना दियोरिया कला क्षेत्र स्थित ग्राम बड़ेपुरा कुसमा के श्रमिकों के साथ हरियाणा में हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में अब तक पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।बताया गया कि ग्राम बड़ेपुरा कुसमा से 11 श्रमिक और एक चालक सहित कुल 12 लोग सुजनी फोर व्हीलर वाहन से हरियाणा में बाजरा काटने की मजदूरी करने के लिए निकले थे। गुरुवार तड़के करीब चार बजे हरियाणा के खरखौदा बस अड्डे के निकट वाहन भीषण दुर्घटना का शिकार हो गया।हादसे में रामनरेश पुत्र रामचंद्र (35), अग्रपाल पुत्र मैकूलाल वर्मा (30), सुशील पुत्र खुशालीराम शर्मा (22) और चालक आरिफ पुत्र आशिक की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल मेवाराम पुत्र दुर्गा प्रसाद वर्मा (40) की भी मौत हो गई। खुशालीराम और सुशील पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है।दुर्घटना में प्रमोद पुत्र राममूर्ति मौर्य (18), संजीव पुत्र रामपाल मौर्य (25), पातीराम पुत्र बुद्धसेन वर्मा (27), महेंद्र पाल पुत्र रामसहाय मौर्य (60), हरिशंकर पुत्र नेतराम वर्मा (35) और विवेक पुत्र प्रभुदयाल (20) समेत अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों का हरियाणा स्थित पीजीआई मेडिकल कॉलेज रोहतक में उपचार चल रहा है। किसान नेता देवस्वरूप पटेल ने खरखौदा थाना प्रभारी अनिल कुमार से दूरभाष पर वार्ता कर घायलों के समुचित इलाज की मांग की। उन्होंने हादसे की जानकारी पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद को भी व्हाट्सएप के माध्यम से दी। केंद्रीय राज्य मंत्री ने हरियाणा के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार के अनुसार मृतकों का पंचनामा परिजनों के हरियाणा पहुंचने के बाद भरा जाएगा। इसके बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शीघ्र पूरी कर शवों को गांव भेजने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि मृतकों के शव समय से बड़ेपुरा कुसमा पहुंच सकें।हरियाणा में रोजी-रोटी की तलाश में निकले श्रमिकों के साथ हुई इस हृदयविदारक दुर्घटना ने पूरे पीलीभीत जिले को शोक में डुबो दिया है। गांव में मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर दलजीत कौर, जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, भाजपा नेता डॉक्टर गुरभाग सिंह, सपा नेता पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा सहित अन्य ने दुख व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!