ब्लॉक प्रमुख ने गांव गांव पहुंचकर सुनी समस्याएं, बारिश से नुकसान हुई फसलों का सर्वे कर मुआवजा दिलाने के निर्देश

ब्लॉक प्रमुख ने गांव गांव पहुंचकर सुनी समस्याएं, बारिश से नुकसान हुई फसलों का सर्वे कर मुआवजा दिलाने के निर्देश
पीलीभीत। विकासखंड मरौरी की ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा ने ग्राम मैदना, देवपुरा एवं कल्याणपुर नौगमा सहित कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख को बताया कि लगातार हो रही अधिक वर्षा के कारण किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। इस पर ब्लॉक प्रमुख ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित फसलों का जायजा लिया और किसानों से जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन किसानों की फसल बारिश से प्रभावित हुई है, उनका शीघ्र सर्वे कराया जाए और नियमानुसार उन्हें मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाए।ब्लॉक प्रमुख सविता देवी वर्मा ने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और बारिश से हुई फसल क्षति का आकलन कराकर प्रभावित किसानों को राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने गांव में सरकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। इनमें धर्मपाल, तेजराम, सोहनलाल, खूबचंद और शांति स्वरूप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



