भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी, सीओ पूरनपुर ने एसएसबी संग किया पैदल गश्त
पिलर संख्या 35 तक पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्था, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने के निर्देश

भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी, सीओ पूरनपुर ने एसएसबी संग किया पैदल गश्त
पिलर संख्या 35 तक पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्था, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने के निर्देश
पूरनपुर/पीलीभीत। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने संयुक्त रूप से पैदल गश्त की। पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी पूरनपुर ने सहायक कमांडेंट एसएसबी सुश्री पूनम मीना तथा थाना हजारा पुलिस टीम के साथ सीमा क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए विभिन्न संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीमा पर लगे पिलरों और आसपास के क्षेत्र की स्थिति को देखा गया। टीम पिलर संख्या 35 तक पहुंची और सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं एसएसबी जवानों से सुरक्षा संबंधी जानकारी भी ली।गश्त के दौरान सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर तत्काल सतर्कता बरती जाए और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।पुलिस एवं एसएसबी के जवानों ने संयुक्त रूप से सीमा क्षेत्र में भ्रमण कर स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था को परखा। अधिकारियों ने दोनों सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया, जिससे सीमा क्षेत्र में किसी भी संभावित चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।सीमा क्षेत्र में हुई इस संयुक्त पैदल गश्त से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और एसएसबी की सक्रियता साफ नजर आई। अधिकारियों ने जवानों को लगातार सतर्क रहने तथा भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।



